सही तरीके से हाथ धोकर रोगों से बचने की दी जानकारी

0
158

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

सही तरीके से हाथ धोकर रोगों से बचने की बच्चों को दी जानकारी

बीकानेर, 09 जुलाई। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय इंद्रा कॉलोनी, कृषि मंडी, बीकानेर में स्वस्थ बनेगा इंडिया पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संस्था प्रधान श्रीमती नीना भटनागर एवं डिटॉल स्कूल स्वच्छता कार्यक्रम प्रभारी भंवर सांगवा ने बताया कि डिटॉल स्कूल स्वच्छता शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत हाथ धुलाई का महत्व समझाया गया। बीकानेर ब्लॉक समन्वयक मीना कंवर देवड़ा ने रोगाणु कैसे फैलते हैं, यह ग्लिटर के माध्यम से समझाया, एक दूसरे के संपर्क में आने से, हाथ मिलाने से रोगाणु कैसे फैलते हैं, यह खेल-खेल में समझाया। हाथ नहीं धोने से होने वाले नुकसानों के बारे में भी अवगत कराया तथा विद्यार्थियों से हाथ धुलाई का अभ्यास कराया गया।


ममता इंस्टिट्यूट मदर एंड चाइल्ड केयर की ओर से आयोजित डिटॉल बनेगा स्वच्छ इंडिया की बीकानेर ब्लॉक समन्वयक मीना कंवर देवड़ा ने बताया कि विद्यार्थियों को नियमित हाथ धुलाई के लिए साबुन, लिक्विड हैंड वॉश आदि उपलब्ध कराया जाएगा।
स्वच्छता कार्यक्रम के आयोजन में कार्यक्रम सहायक श्रीमती उम्मेद कंवर पंवार, रंजना चौधरी, मीरा बिस्सू, लीला भाटिया, कुंभाराम सुथार, भगवती देवी आदि का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here