स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 19 जुलाई। रिद्धि सिद्धि गार्डन नोखा रोड़ गंगा शहर में श्रीगणेश मन्दिर का प्रथम वर्ष महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि एफ सी ए सोहनलाल बेद एवं विशिष्ट अतिथि पुखराज चोपड़ा के सानिध्य में गणेश वंदना स्तुति एवं सभी इष्ट देवों को मंत्रोच्चारण के साथ आमंत्रित किया गया। तत्पश्चात मां सरस्वती वन्दना बालिकाओं ने रंग रंगीले परिवेश में नृत्य के साथ किया गया।

रिधी सिद्धि परिवार की बालिकाओं ने भजन ग्रुप नृत्य के साथ सुन्दर रचना दी। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा शैक्षणिक प्रतिभाओं को और स्पोर्ट्स प्रोत्साहन पांच बच्चों को पुरस्कृत किया गया मंच एंकर शगुन,मधु, एवं धारवी ने बहुत बहुत संचालन किया कार्यक्रम में सोहनलाल बेद को भगवान श्री राम की प्रतिमा भेंट की गयी विशिष्ट अतिथि पुखराज चोपड़ा को भगवती श्री करणी प्रतिमा भेंट की गयी। विशेष अतिथि जेठमल रामावत को महोत्सव कमेटी मेम्बर् लक्ष्मण रामावत द्वारा गणेश वंदना एवं प्रकृति प्रिय क्लासिक गीत प्रस्तुति दी। नारायण सोनी ने गणेश भजन प्रस्तुति दी।

पुरणाहुति पर मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि द्वारा श्री गणेश आरती सभी रिद्धि सिद्धि परिवार के की गयी इस अवसर लक्ष्मण रामावत द्वारा श्रद्धेय गौलोक वासी स्व.श्री सुमेर मलजी दफ्तरी को बड़े ही भावुकता याद किया सभी मेहमानों को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कमेटी मेंबर्स लक्ष्मण रामावत, सुधीर कुमार सोनी, नवरतन सुराणा, मनोज गुलगुलिया, प्रदीप जैन, विनोद रामावत,भानू सोनी की टीम ने पुरे समन्वय के साथ सारे अनुष्ठान को सफल क्रियान्वयन हेतु बहुत बहुत साधुवाद एवं धन्यवाद दिया।



