आदिवासी दिवस हर्षोल्लास से मनाया

0
526

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
नायक भील समाज युवा उत्थान समिति ने विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास से मनाया
बीकानेर, 09 अगस्त । नायक भील समाज युवा उत्थान समिति तत्ववधान मे विश्व आदिवासी दिवस समारोह, हर्षोल्लास से मनाया।
जिसमे बी आर जाखटिया ने आदिवासी दिवस क़े महत्व पर सम्बोधन मे बताया कि 9 अगस्त 1982 क़ो जिनेवा मे संयुक्त राष्ट्र समूह मीटिंग मे आदिवासी स्वदेसी लोगो कि आबादी व उनके अधिकारों पर गहन से चर्चा पहली बार हुई थी बाद मे 23 दिसम्बर 1994 मे संयुक्त राष्ट्र कार्य समूह कि बैठक हुई थी जो आदिवासियों कि आबादी व उनके अधिकारों पर केंद्रित थी।

सभा ने आदिवासियों क़े जल जंगल जमीन क़े संरक्षण, सुरक्षा अधिकार और संस्कृति, परंपरा कि जागरूकता बढ़ाने क़े लिय प्रति वर्ष 9 अगस्त क़ो आदिवासी दिवस क़े रूप मे मनानेहेतु प्रस्ताव 49/214 पारित किया गया था l
आदिवासी क्रान्तिकारी योद्धाओ क़े जल जंगल जमीन क़े संरक्षण व सुरक्षा क़े अधिकार क़े लिय क्रान्तिकारी आंदोलन क़े जीवन संघर्ष क़ो अपने जीवन मे प्रेरणा क़े रूप मे आत्मसात, अमल करने पर बल दिया और बताया कि आदिवासी इस धरती क़े मूल निवासी है जिन्होंने सदियों से इस प्रकृति का संरक्षण कर बचाया है l


आदिवासी क्रान्तिकारी योद्धा विरसामुंडा क़ो धरती आबा (धरती पुत्र ) मानाते है उन्हीने अंग्रेजी हकुमत क़े खिलाफ “उल गुलान ” आंदोलन करके आदिवासियों क़ो जल, जंगल जमीन क़े संरक्षण व सुरक्षा का अधिकार दिलाया था।
इस अवसर पर सभी आदिवासियों क़ो अपनी संस्कृति, परम्परा और अधिकारों क़े बाबत जागरूकता, एकता पर बल देते हुवे वरिष्ठ समाज सेवी बिरजाराम भील ,जवानाराम नायक, समिति क़े सभा अध्यक्ष लालूराम भील,प्रदेश अध्यक्ष रामदेव नायक, कालू राम नायक कोषाध्यक्ष, घमुराम सरपंच बज्जू,ओम प्रकाश लोहरा (नायक) और शिव चंद दुबगा (नायक)आदि ने जिले कि सभी तहसील, गाँवो से आये सेकड़ो समाज क़े लोगो क़ो सम्बोधित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here