आशापुरा भण्डारा सेवा समिति का जत्था रवाना

0
146

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

आशापुरा भण्डारा सेवा समिति का जत्था रवाना

बीकानेर 23 अगस्त । आशापुरा सेवा समिति (पोकरण) ट्रस्ट की ओर से आशापुरा मन्दिर के सामने धर्मशाला में 30 अगस्त से 3 सितंबर तक भण्डारा (प्रसाद) का आयोजन किया जाएगा। समिति का दल शुक्रवार को रवाना हुआ। संयोजक राजकुमार बिस्सा ने बताया कि सेवादारों के दल को ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष गोपाल दास बिस्सा ने ध्वजा दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर गिरीराज बिस्सा,राम व्यास,मुकेश बिस्सा, गोपाल व्यास, आनन्द, देवाराम, प्रभू आदि मौजूद रहे। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गिरीराज बिस्सा ने बताया कि मेले में चाय, पानी, भोजन, दवा आदि की व्यवस्था यात्रियों के लिए निःशुल्क रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here