कम से कम एक पेड़ लगाकर उसका करें संरक्षण
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
जमीअत उलमा-ए-हिन्द शाखा बीकानेर की जानिब से शजरकारी मुहिम के अंतर्गत दो मदरसों में 80 पौधे लगाए गए
बीकानेर, 02 अगस्त । जमीअत उलमा-ए-हिन्द शाखा बीकानेर की ओर से ज़िलेभर में चलाई जा रही शजरकारी मुहिम (वृक्षारोपण अभियान) के अंतर्गत आज दो अलग-अलग स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया, जिसमें कुल 80 पौधे लगाए गए।

🔹 मदरसा दारुल उलूम, ग्राम पंचायत जागनवाला, तहसील बज्जू में 30 पौधे लगाए गए। इन पौधों की हिफाज़त के लिए लोहे की जालियां भी लगाई गईं ताकि नवोदित पौधे जानवरों आदि से सुरक्षित रहें। यह काम मदरसे के प्रबंधक मौलाना रोशन साहब की निगरानी में सम्पन्न हुआ।
🔹 वहीं, मदरसा अनवारुल उलूम अशरफिया, ग्राम पंचायत कुम्हारवाला, तहसील पूगल में 50 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर मदरसे के ज़िम्मेदारान व स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर महासचिव जमीअत उलमा-ए-हिन्द शाखा बीकानेर, मौलाना मोहम्मद इरशाद क़ासमी ने कहा।
“पेड़ लगाना केवल पर्यावरण की सेवा नहीं, बल्कि एक सवाबदार अमल है जो इस्लामी तालीमात की रौशनी में सदक़ा-ए-जारिया भी बनता है। हर वह पेड़ जिससे इंसान, जानवर या परिंदा फ़ायदा उठाए – वह इंसान के लिए सदक़ा है।”
🟢 इस मुहिम का उद्देश्य न सिर्फ़ पेड़ लगाना है, बल्कि उनकी सुरक्षा, पालन-पोषण और समाज में हरियाली को बढ़ावा देना भी है। जमीअत ने सभी मस्जिदों के इमामों, मदरसों के उस्तादों, तलबा, नौजवानों और आम लोगों से अपील की है कि वे इस नेक मुहिम का हिस्सा बनें और कम से कम एक पेड़ लगाकर उसका संरक्षण भी करें।

“हर लगाया गया पेड़ – आपकी आख़िरत में रोशनी का ज़रिया बन सकता है।”



