गणेश चतुर्थी तक फूलमाला खरीदने वाले हर ग्राहक को मिलेगा गिफ्ट
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
गणेश चतुर्थी तक फूल खरीदने वाले हर ग्राहक को मिलेगा गिफ्ट
बीकानेर 20 अगस्त । धर्म नगरी बीकानेर में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला लगातार जारी है। सावन मास के बाद भादवे में लगने वाले मेले, मगरिये और धार्मिक पर्वों के दौरान न केवल श्रद्धालु सेवा भाव से आगे आते हैं, बल्कि स्थानीय व्यवसायी भी अपने ग्राहकों को विशेष छूट और उपहार देकर इस अवसर को खास बनाते हैं।

इसी कड़ी में फूलों के व्यवसाय से जुड़े दो भाई—हाजी वली मोहम्मद और रोशन अली—ने एक खास योजना की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि आज से गणेश चतुर्थी तक उनकी दुकानों पर आने वाले हर ग्राहक को एक गिफ्ट दिया जाएगा, चाहे ग्राहक ₹10 की ही खरीदारी क्यों न करे।
हाजी वली मोहम्मद ने बताया कि यह योजना उनके दो प्रतिष्ठानों लेडी एल्गिन स्कूल के सामने स्थित जूही फ्लावर्स और पंचशती सर्किल स्थित शोरूम पर लागू होगी। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य धार्मिक पर्वों के अवसर पर लोगों के सेवा भाव को बढ़ावा देना और ग्राहकों को विशेष अनुभव प्रदान करना है।

स्थानीय लोगों में इस योजना को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, और उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में इस पहल से व्यापार के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को भी बल मिलेगा।



