छात्राएं अब कर सकेंगी प्रशिक्षुता युक्त डिग्री कोर्सेज

0
160

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

महारानी कन्या महाविद्यालय में प्रशिक्षु पाठ्यक्रम संचालित

छात्राएं अब कर सकेंगी प्रशिक्षुता युक्त डिग्री कोर्सेज

बीकानेर 27 अगस्त । आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा के द्वारा यूजीसी की एई डी पी योजना के अंतर्गत चयनित महाविद्यालयों में प्रशिक्षुता डिग्री पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। आयुक्तालय द्वारा महारानी कॉलेज में इन पाठ्यक्रमों के अंतर्गत बीएससी टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी ऑपरेशंस एईडीपी तथा बीकॉम बी एफ एस आई एईडीपी डिग्री पाठ्यक्रम की मंजूरी प्रदान की गई है। उक्त दोनों पाठ्यक्रम महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर से संबद्ध रहेंगे। प्राचार्य प्रोफेसर नवदीप सिंह बैंस ने बताया कि उक्त दोनों कोर्सेज़ के संचालन व प्रवेश प्रक्रिया हेतु प्रोफेसर अभिलाषा आल्हा को नोडल बनाया गया है। बी एस सी टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी के लिए प्रोफेसर निधि अग्रवाल, आचार्य गृह विज्ञान को तथा बीकॉम बी एफ एस आई पाठ्यक्रम हेतु डॉ॰ राधा सोलंकी, सह आचार्य वाणिज्य संकाय को पाठ्यक्रम प्रभारी बनाया गया।


नोडल प्रभारी प्रोफेसर अभिलाषा आल्हा ने बताया कि उक्त दोनों पाठ्यक्रमों में किसी भी संकाय से 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया आयुक्तालय द्वारा जारी प्रवेश नीति अनुसार संचालित की जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी https:/dceapp.rajasthan.gov.in की साइट पर उपलब्ध कॉमन एडमिशन फार्म डाउनलोड करके दिनांक 8 सितंबर, 2025 तक महाविद्यालय में दोपहर 11:00 से दोपहर 2 बजे तक संबंधित इंचार्ज को जमा करा सकेंगे। विद्यार्थी को 09.09.25 को दस्तावेज़ सत्यापन हेतु उपस्थित होना होगा। प्रोफेसर आल्हा ने बताया कि उक्त दोनों पाठ्यक्रमों की फीस अन्य पाठ्यक्रमानुसार रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here