बीकानेर के किसानों को मिला 41.60 करोड़ रुपये पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त का लाभ

0
185

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 02 अगस्त । प्रधानमंत्री , भारत सरकार द्वारा दिनांक 02 अगस्त को वाराणसी, उत्तर प्रदेश में आयोजित ‘‘पीएम-किसान उत्सव दिवस‘‘ के अवसर पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त जारी की गयी। इस क्रम में बीकानेर जिला कलक्टर महोदया तथा सहकारिता विभाग, राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार जिला स्तरीय कार्यक्रम DoITC VC Hall में प्रात आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में 100 से अधिक किसानो द्वारा भाग लिया गया एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व राजस्थान सरकार के माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का उद्बोधन वी.सी. के माध्यम से सुना।

इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश के लगभग 76 लाख से अधिक कृषको को राशि रू 1600 करोड़ से अधिक की राशि कृषको के डीबीटी एनेबल्ड बैंक खातों में अंतरित की गयी जिसमें से बीकानेर जिले के लगभग 2.08 लाख लाभार्थियों को राशि रू 41.60 करोड़ का पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किश्त का लाभ दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here