लक्ष्मण राघव बने बीकानेर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
लक्ष्मण राघव बने बीकानेर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष, खेल जगत में खुशी की लहर
बीकानेर, 14 अगस्त । बीकानेर के खेल जगत के लिए आज का दिन गौरवपूर्ण रहा, जब First India News Rajasthan के रेजिडेंट एडिटर लक्ष्मण राघव को बीकानेर जिला शतरंज संघ का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनके अध्यक्ष बनने पर खेल प्रेमियों और पत्रकारिता जगत में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
लक्ष्मण राघव न केवल एक अनुभवी पत्रकार हैं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। अब शतरंज संघ की कमान संभालने के बाद उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे जिले में शतरंज जैसे बौद्धिक खेल को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

उनके चयन पर विभिन्न संस्थाओं, खिलाड़ियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाइयाँ दी हैं और उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ प्रकट की हैं।
First India News की टीम ने भी इस अवसर पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व में जिले के शतरंज खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसरों की उम्मीद जताई है।



