सादुल क्लब बास्केटबॉल अकादमी की 3 लड़कियों का ग्वालियर में दाखिला

0
266

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 11 अगस्त । सादुल क्लब बास्केटबॉल अकादमी की 3 लड़कियों ज़ेबा भाटी, ट्विंकल राठौर और अंकिता कुमारी को ग्वालियर के L.N.I.P.E में दाखिला मिल गया है, जो भारत का पहला शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय है और भारत के सर्वश्रेष्ठ शारीरिक शिक्षा विश्वविद्यालयों में से एक है।
तीनों लड़कियाँ राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और सादुल क्लब बास्केटबॉल अकादमी में प्रशिक्षण लेती हैं।


सादुल क्लब कोच दिलीप बिश्नोई व प्रशांत वर्मा को सादुल क्लब के अध्यक्ष हनुमान सिंह राठौड़ , सचिव एमपी सिंह , कार्यकारी सदस्य एव खेल प्रभारी विनय प्रताप सिंह बीका ने उन्हें उज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी और उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here