सोलर ऊर्जा की क्रांति किसानों के लिए नई ऊर्जा शक्ति – शेखावत

0
201

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

सोलर इनवर्टर प्रशिक्षण शिविर आयोजित
सोलर ऊर्जा की क्रांति किसानों के लिए नई ऊर्जा शक्ति : शेखावत
राजस्थान में सोलर की विपुल संभावनाएं
बीकानेर, 24 अगस्त। सन से सोलर प्राइवेट लिमिटेड और मिलन सोलर जयपुर के संयुक्त तत्वाधान में फेस्टन सोलर इनवर्टर प्राइवेट लिमिटेड, चेन्नई द्वारा सोलर इनवर्टर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेंद्र शेखावत ने कहा कि “सोलर ऊर्जा की क्रांति कृषक समाज के लिए नई ऊर्जा शक्ति लेकर आई है, इससे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।”
शेखावत ने बताया कि पूर्व में राजस्थान के कृषक वर्ग मुख्यतः गोपालन पर निर्भर थे, लेकिन आईजीएनपी आने के बाद खेती की तकनीक विकसित हुई। उन्होंने कहा कि कृषि तकनीक में राजस्थान अभी भी कुछ राज्यों से पीछे है, लेकिन सोलर इनवर्टर के आने से किसानों की आमदनी तेजी से बढ़ी है।


सन से सोलर प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अंकित जौहरी ने पीएम सूर्य नगर योजना और सरकार की सब्सिडी योजनाओं की जानकारी दी। वहीं, फेस्टन सोलर चेन्नई के सीईओ संपत कुमार ने कहा कि “राजस्थान में सोलर की विपुल संभावनाएं हैं और यहां सोलर कंपनियों के लिए बड़ा बाजार तैयार हो रहा है।”
महेश यादव ने कहा कि बीकानेर क्षेत्र सोलर एनर्जी का हब बनता जा रहा है। इस अवसर पर हर्ष लखवानी, सत्येंद्र शुक्ला, देवेंद्र गोयल और तनवीर ने भी सोलर संबंधी प्रशिक्षण और अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में 5 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।
अंत में आशीष सक्सेना ने आभार व्यक्त किया। अंकित जौहरी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा कार्यक्रम का संचालन संजय पुरोहित ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here