45 बुजुर्ग दंपत्ति ने हर की पौड़ी पर लगाई आस्था की डुबकी, पानी में बांधा रक्षासूत्र

0
578

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

स्वर्णकार समाज की हरिद्वार यात्रा — सेवा, संस्कार और श्रद्धा का अद्भुत संगम
45 बुजुर्ग दंपत्ति पहुंचे गंगा तट, हर की पौड़ी पर लगाई आस्था की डुबकी

बीकानेर, 09 अगस्त । धर्म, सेवा और संस्कार की मिसाल पेश करते हुए श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की बारहमासी तीर्थयात्रा के द्वितीय चरण में 45 बुजुर्ग दंपत्ति शुक्रवार शाम करणी माता मंदिर गंगाशहर से पहुंचे हरिद्वार ।

स्वर्णकार समाज अध्यक्ष मनीष कुमार लांबा ने बताया कि धार्मिक चेतना और आपसी स्नेह को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 जून को इस यात्रा का शुभारंभ किया गया था। द्वितीय चरण सावन पूर्णिमा (9 अगस्त) और भादवा एकम (10 अगस्त) के पावन पर्व पर गंगा मैया के जयघोष के साथ यात्रीयो ने किया स्नान। इस यात्रा के प्रभारी राजेश कुमार सोनी ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम में गंगा स्नान, हर की पौड़ी की आरती और हरिद्वार के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन यात्रियों के भोजन की व्यवस्थाओं के संस्थान द्वारा सेवा संचालित की जा रही है।

सेवा को सर्वोपरि मानते हुए महिला यात्रा प्रभारी लक्ष्मी सोनी ने बताया कि श्रवण कुकरा, एडवोकेट अनिल सोनी, अशोक डांवर और पवन मौसूण सहित सेवादारों की टीम बीकानेर लौटने तक यात्रियों की सेवा में जुटी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here