कैलाश श्रृंखला तीन में कला और साहित्य का अद्भुत संगम देखने को मिला

0
96

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 09 अक्टूबर । शब्दमय रंग संस्थान द्वारा कला और साहित्य के अनूठे संगम के तहत “कला श्रृंखला – 3” का आयोजन वरिष्ठ चित्रकार हरि गोपाल सनू हर्ष के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर बीकानेर के प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार और शेयर इरशाद अजीज के शेयर ” कोड़ी के भाव बिकता है इस दौर में जमीर ” का वाचन किया गया।

शेयर वाचन के साथ-साथ उसके भावों को रंगों में पिरोते हुए चित्रकार धर्मा स्वामी ने अपने कैनवास पर एक जीवंत पेंटिंग तैयार की। उन्होंने एक्रेलिक रंगों के माध्यम से कविता के शब्दों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया, जिससे दर्शकों को कला और साहित्य का अद्भुत संगम देखने को मिला।

संस्थान के चित्रकार राम कुमार भादाणी ने बताया कि शब्दमय रंग संस्थान में हर सप्ताह बीकानेर के नामचीन कवियों की कविताओं के साथ चित्रों का संयोजन किया जाएगा, जिससे कला और साहित्य के बीच समन्वय को बढ़ावा मिल सके तथा रचनात्मक अभिव्यक्ति को नई दिशा प्रदान कर सके।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए संस्थान के चित्रकार गणेश रंगा ने सभी का धन्यवाद किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजन कला द्वारा आने वाली युवा पीढ़ी को नई दिशा प्रदान करती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here