डॉ. वर्मा बने सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य

0
159

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा बने सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य, डॉ. एम.एल. दवा को मिल सकती है पीबीएम अधीक्षक की जिम्मेदारी

बीकानेर, 08 अक्टूबर। राज्य सरकार ने बुधवार को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के जनरल मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार वर्मा को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति अग्रिम आदेशों तक प्रभावी रहेगी। गौरतलब है कि वर्तमान प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी का कार्यकाल 10 अक्टूबर 2025 को समाप्त होने जा रहा है। इसी बीच, राज्य सरकार ने डॉ. वर्मा को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है।

विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक पद की जिम्मेदारी डॉ. मनोहर लाल दवा को सौंपे जाने की संभावना है। इस संबंध में शीघ्र ही आधिकारिक आदेश जारी होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here