बीकानेर एलपीजी एसोसिएशन ने किया आंदोलन का ऐलान

0
150

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर एलपीजी एसोसिएशन ने किया आंदोलन का ऐलान

6 नवंबर से सभी डिस्ट्रीब्यूटर रखेंगे काम बंद, सरकार से लंबित मांगों पर कार्रवाई की मांग

बीकानेर, 29 अक्टूबर । बीकानेर एलपीजी एसोसिएशन ने आज अपनी आपात बैठक में निर्णय लिया कि यदि सरकार ने उनकी लंबित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो 6 नवंबर 2025 (गुरुवार) से सभी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर कार्य का बहिष्कार करेंगे।

बैठक बीकानेर स्थित एसोसिएशन कार्यालय में शाम 7 बजे आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता शांति प्रसाद शर्मा (बीपीसीएल) ने की। बैठक में आनंद काला (एचपीसीएल), स्वरूप सिंह राठौड़ (आईओसीएल), विजय गोदारा (आईओसीएल), आनंद प्रजापत (एचपीसीएल), तथा अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

“नो मनी – नो इंडेंट” आंदोलन का तीसरा चरण

एसोसिएशन ने घोषणा की कि आंदोलन के तीसरे चरण में 6 नवंबर से सभी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर “नो मनी – नो इंडेंट” के सिद्धांत पर काम करेंगे। इसका अर्थ यह होगा कि न तो कोई इंडेंट जारी होगा और न ही एजेंसी कार्यालयों से गैस वितरण संबंधी कार्य किया जाएगा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष शांति प्रसाद शर्मा ने कहा,

सरकार द्वारा डिस्ट्रीब्यूटर्स की उचित मांगों को लगातार नज़रअंदाज़ किया जा रहा है। अब धैर्य की सीमा समाप्त हो चुकी है। जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक हम चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रखेंगे।”

ऑफिसों के बाहर धरना देने की चेतावनी

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि 6 नवंबर तक कोई समाधान नहीं निकलता है, तो डिस्ट्रीब्यूटर अपने कार्यालयों के बाहर शांतिपूर्ण धरना देंगे और कार्य पूर्णतः ठप रहेगा।

बैठक में उपस्थित रहे

बैठक में प्रमुख रूप से लीलाधर श्रीमाली, जयप्रकाश सहारण, राधाकृष्ण जाजणी, शुभम हर्ष, मनोहर खिंडसर, पुष्पा रानी, सुरेन्द्र चौधरी, पुष्पा कंवर सहित कई डिस्ट्रीब्यूटर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here