विधायक सिद्धि कुमारी ने विद्यालय को दिया वाटर कूलर

0
89

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष पुरा में वाटर कूलर एवं आर.ओ. प्रणाली का उद्घाटन

बीकानेर, 09 अक्टूबर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुभाष पुरा, बीकानेर में गुरुवार को एक सौहार्दपूर्ण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बीकानेर (पूर्व) की विधायक सिद्धि कुमारी द्वारा विद्यालय को वाटर कूलर एवं आर.ओ. प्रणाली भेंट की गई।

इस सुविधा का विधिवत उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी की पार्षद श्रीमती लक्ष्मी कंवर हाडला एवं विधायक प्रतिनिधि नरपत सिंह बडगूजर के करकमलों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनीषा कुमारी चौहान ने विद्यालय परिवार की ओर से विधायक महोदया के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध होगा, जिससे गर्मी के मौसम में विशेष राहत मिलेगी।

समारोह में विद्यालय के शिक्षकगण रामलाल नायक, ज़ाकिर हुसैन, श्रीमती बबीता सिंह, श्रीमती मीतू ढल्ला, श्रीमती पूजा स्वामी व शौर्य प्रताप सिंह एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय स्टाफ ने किया और अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here