शतरंज खिलाड़ियों का हुआ चयन

0
107

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

बीकानेर 07 अक्टूबर । ज़िला स्तरीय 15 वर्ष से कम आयु वर्ग की लड़के और लड़कियों के वर्ग की चयन प्रतियोगिता स्थानीय इजी इंस्टीट्यूट ,व्यास कॉलोनी में संपन्न हुई। छह चक्रीय मुकाबलों में लड़कों के वर्ग में विभोर चोपड़ा ने सर्वाधिक 6 अंकों के साथ विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया तो 5 ,5 अंकों के साथ बेहतर टाईब्रेक के आधार पर कुशाल विधानी, हर्षवर्धन सिंह, दक्ष सिंह और विश्वास जोशी ने तीसरे से पांचवां स्थान प्राप्त किया।लड़कियों के वर्ग में याशिका चौधरी विजेता रही जबकि अनन्या सांखला, अन्वेषा व्यास,महक बोथरा, जेसिका सुराना ने तीसरे से पांचवां स्थान प्राप्त किया।


मुख्य अतिथि अनिल बोड़ा उपाध्यक्ष राजस्थान शतरंज संघ तथा विशिष्ट अतिथि पदमा तिलयानी अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा बीकानेर ने इन सभी विजेता 10 खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की। प्रतियोगिता के निर्णायक कपिल पंवार तथा भानु आचार्य थे।
चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर अलवर खेलने जाएंगे। इस अवसर पर बोड़ा ने नन्हे खिलाड़ियों को शतरंज की ओपनिंग्स की मध्य खेल से होते अंतिम खेल तक पूरे विश्लेषण के साथ तैयारी करने तथा मजबूत मानसिकता, धैर्य के साथ लंबी गणना के साथ खेलने को कहा ताकि अच्छा परिणाम मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here