कैलाश कुमावत रोटरी प्रांत में सहायक प्रांतपाल पद पर मनोनीत

0
108

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

रोटरी प्रांत में कैलाश कुमावत सहायक प्रांतपाल पद पर मनोनीत

बीकानेर, 01 नवंबर। रोटरी अंतर्राष्ट्रीय नियमानुसार रोटरी प्रांत 3053 में बीकानेर संभाग में रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर मरुधरा में आगामी वर्ष हेतु पूर्व अध्यक्ष रोटे. कैलाश कुमावत को रोटरी डिस्ट्रिक्ट में सहायक प्रांतपाल पद पर मनोनीत किया गया।

क्लब अध्यक्ष रोटे. अमित नवाल ने जानकारी में बताया कि रोटरी डिस्ट्रिक्ट में आगामी वर्ष 2026–27 के रोटरी गवर्नर ग्वालियर के रोटे. बृज मोहन अग्रवाल ने रोटरी मरुधरा के पूर्व अध्यक्ष कैलाश कुमावत को उनके सेवा कार्यों की भावना एवं इनकी कार्यप्रणाली को देखते हुए वर्ष 2026 –27 हेतु बीकानेर संभाग में असिस्टेंट गर्वनर पद हेतु मनोनीत किया, जिसका निर्णय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर बृजमोहन अग्रवाल, भिवाड़ी के हरीश गौड़, बीकानेर से अनिल माहेश्वरी, राजेश चुरा द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया।

मरुधरा के आगामी अध्यक्ष रोटे. सुधीर भार्गव ने बताया कि रोटे. कैलाश कुमावत बीकानेर में वर्ष 2022–23 में रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर मरुधरा के अध्यक्ष पद रह चुके है सामाजिक सेवा कार्यों में अग्रणीय भावना रखने वाले कैलाश कुमावत आने वाले वर्ष में संभाग के कई क्लबों की देखरेख, लेखा जोखा, कार्य प्रणाली के साथ क्लब को सेवा कार्यों हेतु प्रेरित करने का मुख्य कार्य करेंगे। फाउंडेशन के साथ डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस, डिस्ट्रिक्ट एसेंबली में भी अपनी महत्ती उपस्थिति दिखाएंगे।

कार्यक्रम में रोटरी मरुधरा के सदस्यों द्वारा कैलाश कुमावत का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष पुनीत हर्ष एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष रुपिन कल्याणी, पूर्व अध्यक्ष अनीश अहमद के साथ कार्यकारिणी सदस्यों में नारायण कल्याणी, गोविंद कल्याणी, संजय विजय, डॉ. अनंत शर्मा, शिवेंद्र दाधीच, पंकज ओझा इत्यादि मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here