दो मिनट का मौन रखकर गांधीजी और सभी शहीदों को श्रद्धांजलि
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
श्री जैन गर्ल्स कॉलेज में शहीद दिवस पर गांधी एक विचार विषय पर हुई वार्ता।
बीकानेर 30 जनवरी । आज महाविद्यालय की रासेयो यूनिट्स के द्वारा गांधी एक विचार विषय पर एक वार्ता रखी गई।
कार्यक्रम के आरंभ में प्राचार्य डॉ संध्या सक्सेना,संकाय सदस्य डॉ राजेंद्र जोशी ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
रासेयो प्रभारी पल्लवी चौहान ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए देश की आजादी में गांधीजी के योगदान को रेखांकित किया।

संकाय सदस्य डॉ राजेंद्र जोशी ने कहा कि आज भी देश को उनके विचारों की महत्ती आवश्यकता है।
अरुण सक्सेना ने एक कविता द्वारा गांधीजी को शब्द सुमन अर्पित किए।
डॉ नवेंदु खत्री ने बताया कि आज पूरे विश्व को गीता और गांधीजी के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है।


प्राचार्य डॉ संध्या सक्सेना ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि गांधीजी मानते थे कि अहिंसा मुश्किल कार्य है जबकि हिंसा आसान है उनकी अहिंसा और सत्याग्रह के प्रति नीति को उस वक्त भी और आज भी प्रासंगिक बताया।
कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर गांधीजी और सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
रासेयो प्रभारी विशाल सोलंकी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया।



