विद्यालयों में बच्चों के आधार में लंबित अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट्स के लक्ष्य प्राप्ति हेतु चल रहे शिविर

0
56

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
विद्यालयों में बच्चों के आधार में लंबित अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट्स (MBU) के लक्ष्य प्राप्ति हेतु शिविरों का आयोजन

बीकानेर 20 जनवरी । भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा वर्तमान में 5 से 17 वर्ष आयु वर्ग के वंचित बच्चों के अनिवार्य बायोमेट्रिक अद्यतन (MBU) किए जाने के निर्देश प्रदान किये गये थे, जिसके क्रम में सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर एमबीयू अद्यतन हेतु प्रत्येक ब्लाॅक में शिविरों के आयोजन किये जा रहें है। बीकानेर जिले के विद्यालयों में सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के आधार आॅपरेटरों द्वारा जाकर शिविर आयोजित किये जा रहें है, इन शिविरों में अनिवार्य बायोमेट्रिक अद्यतन (MBU) कार्य निर्देशानुसार निःषुल्क किया जा रहा हैं। इस हेतु अभिभावक के मोबाईल पर भी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा एसएमएस भी प्रेषित किया जा रहा हैं।


जिला कार्यालय, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, बीकानेर के अतिरिक्त निदेषक श्री सत्येन्द्र सिंह राठौड ने बताया कि उक्त शिविर बीकानेर में माह नवम्बर-2025 से लगाए जा रहें है जिनमें विभाग के अनुमति प्राप्त आधार आॅपरेटर जिले के विभिन्न विद्यालयों में जाकर अनिवार्य बायोमेट्रिक अद्यतन का कार्य कर रहें है एवं आदिनांक तक लगभग 5000 बच्चों का निःषुल्क अद्यतन किया जा चुका हैं। इस कार्य हेतु बच्चों को सहायक दस्तावेज के रूप में केवल उनके आधार कार्ड की ही आवष्यकता होती हैं। यह कार्य अन्य आधार केन्द्रों पर भी करवाया जा सकता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here