सरदार भूपेंद्रसिंह प्रोत्साहन सृजन सम्मान पूनम चौधरी को

0
67

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
सरदार भूपेंद्रसिंह प्रोत्साहन सृजन सम्मान पूनम चौधरी को
काव्य कृति ‘ पहली फुहार ‘ पर पूनम चौधरी को पुरस्कार घोषित
बीकानेर, 30 जनवरी। श्री सृजन सेवा संस्थान, श्रीगंगानगर ने अपने वार्षिक पुरस्कार घोषित कर दिए है। इस बार का सरदार भूपेंद्रसिंह प्रोत्साहन सृजन सम्मान बीकानेर की कवयित्री पूनम चौधरी को घोषित किया गया है।


सोशल प्रोग्रेसिव सोसायटी के अध्यक्ष नदीम अहमद नदीम ने बताया कि सृजन सेवा सम्मानों की घोषणा श्रीगंगानगर में सृजन सेवा संस्थान के सचिव कृष्ण कुमार आशु ने की है। उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार श्रीमती पूनम चौधरी को उनके पहले हिंदी काव्य संग्रह ‘ पहली फुहार ‘ पर घोषित किया गया है। श्रीमती चौधरी बीकानेर बॉयज स्कूल में हिंदी की शिक्षिका है। इस पुरस्कार में उन्हें सम्मान पत्र व 5100 रुपये नकद दिए जाएंगे। उनको पुरस्कार घोषित होने पर नगर के साहित्यकारों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
श्रीमती पूनम चौधरी के अलावा बीकानेर के डॉ मदन सैनी, डॉ अन्नाराम शर्मा, मोनिका गौड़ को भी सृजन साहित्य सम्मान घोषित हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here