शिवरात्रि के बाद फिर सजेंगे ऑडिशन मंच

0
67

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

रुका नहीं है सफर, शिवरात्रि के बाद फिर सजेंगे ऑडिशन मंच
राजस्थान में टैलेंट की तलाश को मिला नया मुकाम, चार शहरों में ऑडिशन रहे शानदार

बीकानेर 04 फरवरी । AG ग्रुप द्वारा आयोजित ट्रेडिशनल मॉडलिंग शो ग्लैमर ऑफ डेजर्ट के ऑडिशन राजस्थान के चार प्रमुख शहरों—जोधपुर, नागौर, नोखा और बाड़मेर—में बेहद सफल और शानदार रहे। बड़ी संख्या में युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे ज्यूरी पैनल द्वारा गंभीरता और निष्पक्षता से परखा गया।


AG ग्रुप के आयोजक गणेश स्वामी, अरुण गोयल और घनश्याम स्वामी की उपस्थिति में हुई अहम बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शादी के सीजन को ध्यान में रखते हुए अब शिवरात्रि के बाद ऑडिशन प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया जाएगा। बैठक में तय हुआ कि आगामी चरण में ऑडिशन टीम राजस्थान की विभिन्न अन्य शहरों में भी प्रतिभाओं की तलाश के लिए निकलेगी।
ऑडिशन के दौरान ज्यूरी मेंबर रखी स्वामी, स्लाइट पुरोहित, हितेश और आशीष सोलंकी की भूमिका बेहद सराहनीय रही। ज्यूरी सदस्यों ने प्रतिभागियों को न सिर्फ मंच दिया बल्कि उन्हें आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
वहीं टीम के अन्य सक्रिय सदस्यों पुनीत ढाल, निखिल स्वामी, रवि पुगलिया, प्रवीर तंवर, योगिता भाटी, मयंक चौहान,अनिल ओझा और पंकज शर्मा ने आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया। इसके साथ ही ज्योति प्रकाश रंगा की भूमिका भी टीम प्रबंधन और समन्वय में महत्वपूर्ण रही।
टीम के आयोजकों अरुण गोयल, गणेश स्वामी और घनश्याम स्वामी ने संयुक्त रूप से बताया कि शिवरात्रि के बाद ऑडिशन की नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी और राजस्थान के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का और बड़ा मंच दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here