पत्तल-दोना कागज के लिफाफे निशुल्क वितरण
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 19 मार्च । देवस्थान एवं मंदिर परिसर में ठेलों/गाड़ियों को पर्यावरण प्रेमी टीम के माध्यम से पत्तल-दोना कागज के लिफाफे निशुल्क वितरण किया गया।
पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देवस्थान एवं मंदिर परिसर में एक विशेष पहल निःशुल्क पत्तल-दोना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मंदिर परिसर को पॉलिथीन मुक्त बनाना एवं श्रद्धालुओं को प्राकृतिक विकल्प उपलब्ध कराना है।

इस व्यवस्था के अंतर्गत मंदिर परिसर के विभिन्न स्थानों ठेले/गाड़ियां लगाई गई हैं, जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद एवं पूजन सामग्री के लिए निःशुल्क पत्तल-दोना उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को सुविधा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है।
बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विकास समिति के आयोजक राकेश शर्मा ने बताया कि इस पहल से पॉलिथीन एवं प्लास्टिक के उपयोग में कमी आएगी और मंदिर परिसर स्वच्छ एवं पवित्र बना रहेगा। यह अभियान जन-जागरूकता का एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी आवश्यक है।
सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से अपील की जाती है कि वे पॉलिथीन का उपयोग न करें और पत्तल-दोना जैसे पर्यावरण अनुकूल साधनों का ही प्रयोग करें।

मुख्य संदेश:
पॉलिथीन मुक्त मंदिर – स्वच्छ वातावरण,
आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण पर्यावरण प्रेमी टीम के सदस्य गण एसपी पांडे तरुण पांडे ,अरुण सोलंकी ,नरेंद्र शर्मा, दिनेश भटनागर, सुमेश शर्मा ,एस पी पांडेय सुमन शर्मा ,पूजा शर्मा विपिन चौधरी, घनश्याम दास , अशोक शर्मा,गोमती सोलंकी अलका भार्गव ने शामिल होकर सहयोग किया।




