पल्लवी चौहान, दीपाली जाखड़ और लता व्यास को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

0
102

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

पल्लवी चौहान, दीपाली जाखड़ और लता व्यास को डॉक्टरेट की उपाधि मिली
बीकानेर 30 मार्च । श्री जैन कन्या पी जी महाविद्यालय, बीकानेर की राजनीति विज्ञान व्याख्याता पल्लवी चौहान,भूगोल व्याख्याता दीपाली जाखड़ और अंग्रेजी व्याख्याता लता व्यास को भूपाल नोबेल विश्वविद्यालय उदयपुर के द्वारा पी.एच.डी.की उपाधि प्रदान की गई।
पल्लवी चौहान ने.डॉ प्रेमसिंह रावलोत के निर्देशन में नक्सलवाद की चुनौतियों के समाधान में सीआरपीएफ की भूमिका:- झारखंड राज्य के गिरिडीह जिले के विशेष संदर्भ में शोध किया।


दीपाली जाखड़ ने डॉ हमेंद्र शक्तावत के निर्देशन में बीकानेर शहर में महिलाओं के रोजगारपरक आप्रवासन का भौगोलिक अध्ययन पर शोध किया।
लता व्यास ने डॉ. मनीषा शेखावत के निर्देशन में वूमेन एनवायरनमेंट एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट: ए कम्पेरेटिव स्टडी ऑफ मुंशी प्रेमचंद एंड आर के नारायण पर शोध किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here