महावीर पार्क में सामूहिक नमस्कार महामंत्र का जाप किया

0
34

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 29 मार्च । जैन महासभा बीकानेर ने महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में सेवा प्रकल्प के तहत आज सुबह भगवान महावीर पार्क में सामूहिक नमस्कार महामंत्र का जाप किया गया। एवं भगवान महावीर की स्तुति का संगान किया गया।
अध्यक्ष कन्हैया लाल बोथरा ने इस अवसर पर महावीर पार्क को गोद लेकर सौन्दर्यकरण करने की घोषणा की। कुनाण कोचर ने कहा कि सरकार अति शीघ्र ही पार्क को जैन महासभा को 2 साल के लिए सौप देगी।


सभी कार्यकर्ताओं ने आचार्य तुलसी रिजनल कैंसर रिसर्च सेंटर , ट्रोमा सेन्टर, अनाथालय, मुक बधिर आश्रम, अंध विधालय, अपना घर आश्रम -2 , रानी बाजार, आदि स्थानों पर फल वितरित किये। भगवान महावीर ने प्राणी मात्र की सेवा करने उनके प्रति करूणा भाव रखने का तथा किसी भी प्रकार से कोई भी कष्ट नही देने का संदेश दिया था।
जैन महासभा भगवान महावीर के सत्य,अहिंसा, अनेकान्तवाद ,कर्मवाद आदि सिद्धान्तों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
कल सोमवार को महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। यह भजन संध्या बीकानेर के प्रतिष्ठित भजन सम्राट स्व.मगन जी कोचर को समर्पित रहेगी।


जैन महासभा के महामंत्री जतनलाल संचेती ने बताया कि यह वर्ष संस्था का रजत जयंती वर्ष है। इस उपलक्ष्य में महावीर जयंती की शोभायात्रा में 75 से अधिक झांकीया होगी जिसमें भगवान महावीर का जीवन दर्शन को प्रदर्शित किया गया है।
उपाध्यक्ष संजय सांड ने कहा कि मुख्य समारोह सम्पूर्ण जैन समाज का गौडी़ पार्श्वनाथ मंदिर प्रागंण में होगा।


आज के कार्यक्रम में जैन कन्हैयालाल बोथरा, जैन जतनलाल संचेती, जैन मोहन सुराणा, जैन संजय सांड, जैन विजय कोचर, जैन चम्पकमल सुराणा, जैन जयचंदलाल डागा, जैन मेघराज बोथरा, जैन अशोक सुराणा, जैन जसकरण छाजेड़, धनेश जैन, जैन अजय सेठिया, जैन नवरतन बोथरा, जैन विश्वास सुराणा, जैन अनिल सुराणा, जैन निर्मल जी धाड़ीवाल, जैन शुभ दस्साणी, जैन विनय डागा, जैन अमित डागा, जैन पवन छाजेड़, जैन हनुमान सेठिया, जैन शान्तिलाल पुगलिया, जैन मांगीलाल लूणिया, जैन जेठमल बोथरा, जैन जयचंदलाल सुखाणी, जैन बसंत नौलखा जैन राजेन्द्र लूणिया, जैन प्रताप रामपुरिया, जैन विक्रम भुगड़ी, श्रीमती सुमन छाजेड़, श्रीमती प्रेम नौलखा, जैन अजितमल खजांची, जैन कुनाल कोचर, श्रीमती चन्द्रकला भूरा, श्रीमती विनीता सुराणा, श्रीमती सुनिता सुराणा, श्रीमती सन्तोष बोथरा, आदि कार्यकर्ताओं ने आयोजन में भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here