राजस्थान दिवस के तहत स्वच्छता अभियान से हुई शुरुआत

0
36

टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )

राजस्थान दिवस समारोह-2026 की स्वच्छता अभियान से हुई शुरुआत

पहले दिन वृद्धजन भ्रमण पथ पर चलाया गया विशेष सफाई अभियान

स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित किया गया सफाई अभियान

जिला कलेक्टर, निगम कमिश्नर समेत अन्य अधिकारिओं और जनप्रतिनिधियों ने की भ्रमण पथ की सफाई

राज्य भर में 14 से 19 मार्च तक स्वच्छता सप्ताह अंतर्गत होेंगे विभिन्न कार्यक्रम

रविवार को पॉलिटेक्निक कॉलेज से होगा जिला स्तरीय ”विकसित रन” का आयोजन

बीकानेर, 14 मार्च। राजस्थान दिवस इस वर्ष भी चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल पर राज्यभर में राजस्थान दिवस समारोह-2026 के तहत 14 से 19 मार्च तक राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

वृद्धजन भ्रमण पथ पर चलाया स्वच्छता अभियान
राजस्थान दिवस समारोह-2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले साप्ताहिक कार्यक्रमों की शुरुआत जिला मुख्यालय पर शनिवार को वृद्धजन भ्रमण पथ पर विशेष सफाई अभियान चला कर हुई। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के नेतृत्व में प्रातः 7.30 बजे वृद्धजन भ्रमण पथ पर स्वच्छता संकल्प, श्रमदान तथा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्वच्छता अभियान ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने लिया हिस्सा
वृद्धजन भ्रमण पथ पर आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में श्रीमती सुमन छाजेड़, श्याम सिंह हाडला, नगर निगम कमिश्नर मयंक मनीष, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त जसवंत सिंह, एसडीएम बीकानेर आईएएस सुश्री महिला कसाना, निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, बीडीए सचिव कुलराज मीणा,अधिशाषी अभियंता श्रीमती वंदना शर्मा, राजीविका डीपीएम दिनेश कुमार मिश्रा, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक महेश व्यास, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत अधिकारी राजेन्द्र भार्गव, नरेश चुग, योगी चंद्रेश कुमार, विनोद मोदी, गणेश गहलोत, हरिकांत शर्मा, अरूण चम, मनीष भाटी समेत बड़ी संख्या में आमजन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते हुए श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया।

रविवार को जिला स्तर पर होगा विकसित रन का आयोजन
नगर निगम कमिश्नर श्री मयंक मनीष ने बताया कि राजस्थान दिवस समारोह-2026 के अंतर्गत रविवार को सुबह 6.30 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज से पंचशती सर्किल, ब्रह्म कुमारी सर्किल, मेडिकल कॉलेज सर्किल से होते हुए पॉलिटेक्निक कॉलेज तक किया जाएगा। श्री मयंक मनीष ने आमजन से बड़ी संख्या में इस रन में हिस्सा लेने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान दिवस समारोह-2026 अंतर्गत जिले में विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों का उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विकास को जनभागीदारी के साथ उत्सव के रूप में मनाना है।

बीकानेर, 14 मार्च।

राजस्थान दिवस समारोह (14–19 मार्च 2026) के अंतर्गत आज सुबह 7 बजे वृद्धजन भ्रमण पथ पर सामाजिक संगठन Hour for Nation द्वारा बीकानेर प्रशासन के सहयोग से विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में शहर के नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों और नगर निगम की टीम ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर आईएएस अधिकारी नम्रता वृष्णि, मनीष मयंक और महिमा कसाना सहित कई प्रशासनिक अधिकारी स्वयं झाड़ू लेकर स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। उनके साथ नगर निगम की टीम और शहर के नागरिकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। सुबह सैर के लिए आए कई नागरिकों और महिलाओं ने भी स्वेच्छा से इस अभियान में शामिल होकर शहर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

Hour for Nation टीम वर्ष 2016 से निरंतर प्रत्येक रविवार शहर में स्वच्छता और जनजागरण का अभियान चला रही है। विशेष अवसर होने के कारण आज टीम ने बीकानेर प्रशासन के साथ मिलकर यह अभियान आयोजित किया। टीम का ध्येय वाक्य “शिकायत नहीं, सहयोग” है, जो आज के अभियान में पूरी तरह चरितार्थ होता दिखाई दिया।

उल्लेखनीय है कि आज का दिन कार्यदिवस होने के बावजूद Hour for Nation के सदस्य—जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित और जिम्मेदार नागरिक हैं—अपने कार्यों से समय निकालकर इस अभियान में शामिल हुए। टीम के प्रमुख सदस्यों में पुरुषोत्तम शर्मा, मोह. हसन, इन्द्र सिंह, डॉ. विशाल मालिक, भवानी सिंह राजपुरोहित, बसंत, माणक व्यास, खत्री जी (BSNL), गुरमोहन सेठी, अतुल गोस्वामी, रमेश उपाध्याय, सुरभि शर्मा, दीपा सिंह, सोनी शर्मा, वंदना शर्मा, नरेश गुरेजा, सीए सुधीश शर्मा, राजू ड्रेसर, गिरधर गौड़, दौलत सिंह राठौड़, अरुण, सुशील यादव, गजेन्द्र सरीन और मन्नू अरोड़ा आदि शामिल रहे।

अभियान की सबसे विशेष उपलब्धि यह रही कि पूरे वृद्धजन भ्रमण पथ क्षेत्र की सफाई बहुत कम समय में पूरी कर दी गई, जो पहले कभी इस प्रकार संभव नहीं हो पाई थी। यह प्रशासन और नागरिकों के संयुक्त प्रयास का एक प्रेरणादायक उदाहरण बना।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी नागरिकों ने शहर को स्वच्छ बनाए रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Hour for Nation का संदेश स्पष्ट है—
“शिकायत नहीं, सहयोग”
हर सप्ताह कुछ समय राष्ट्र के नाम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here