राव बीकाजी की छतरी का पुर्न निर्माण बीकानेरी गौरव का पुनर्जागरण – जेठानंद व्यास

0
39

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
राव बीकाजी की छतरी का पुर्न निर्माण बीकानेरी गौरव का पुनर्जागरण – जेठानंद व्यास
राती घाटी युद्ध राष्ट्रीय स्तर पर मान्य – बीका
बीकाजी की छतरी का पुर्न निर्माण लोक और इतिहास का संगम – श्रीमाली
बीकानेर, 28 मार्च। आज श्री लक्ष्मी नाथ जी मंदिर परिसर में स्थापित पुर्न निर्मित राव बीकाजी की छतरी के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि 535 वर्ष पुरानी राव बीकाजी की छतरी का पुर्न निर्माण बीकानेरी गौरव के पुनर्जागरण का प्रतीक हैं। व्यास ने कहा कि राती घाटी समिति गत 36 वर्षों से बीकानेर के इतिहास पर शोध कर रही है। हम सभी को समिति का सहयोग करना चाहिये।

समारोह के प्रमुख वक्ता शिक्षाविद जानकी नारायण श्रीमाली ने कहा कि 17 वर्ष से ध्वस्त छतरी का पुर्न निर्माण लोक जागरण और इतिहास का संगम हैं। राती घाटी युद्ध भारत का राष्ट्रीय गौरव है।
समारोह अध्यक्ष नरेंद्र सिंह बीका ने कहा कि कल तक राती घाटी युद्ध को कोई जानता नहीं था। आज समिति के प्रयासों से सारे भारत में इसका इतिहास पढ़ा जा रहा हैं । समारोह के प्रारंभ में विधायक जेठानंद व्यास ने छतरी का लोकार्पण किया और पंडितों ने वैदिक मंत्रों के साथ छतरी का पूजन किया।
स्वागताध्यक्ष शिक्षाविद डॉ. अशोक शर्मा ने सभी समागतों का स्वागत किया।


राती घाटी समिति निर्माण के सहयोगी भूमिका के लिए जेठानंद व्यास का शाॅल व अपरणा भेंट कर सम्मान किया गया।
पुरातत्व विभाग के अरुण बारूपाल तथा छतरी निर्माण के ठेकेदार पोकर राम गोदारा का भी शॉल अपरणा ओढा़कर बहुमान किया गया।
अंत में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष भंवर सिंह भेलू ने आभार ज्ञापित किया।
समारोह में शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भारी संख्या में भाग लिया। सभी ने छतरी पर पुष्प चढ़ाए। अंत में देव दर्शन के साथ समारोह पूर्ण हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here