सोशल मीडिया मार्केटिंग विषय पर हुई सेमिनार
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 18 मार्च । भारत सरकार की स्किल इंडिया स्कीम का उद्देश्य युवा वर्ग को उद्यमिता और तकनीक के समन्वय से उन्हें रोजगारपरक जानकारी देकर स्वयं की स्किल का विकास करना और स्वयं के साथ दूसरों को भी रोजगार देने के लिए प्रेरित करना है।
इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आज श्री जैन गर्ल्स कॉलेज में स्किल इंडिया के सोशल मीडिया मार्केटिंग विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।

प्राचार्य डॉ संध्या सक्सेना ने छात्राओं को स्किल डेवलप कर आज की जरूरत के हिसाब से खुद को तैयार करने की बात कही। मीडिया प्रभारी विशाल सोलंकी ने बताया कि
मुख्य वक्ता स्किल इंडिया के मास्टर ट्रेनर अमित वर्मा ने सोशल मीडिया और उससे जुड़ी रोजगार की संभावनाओं की महत्वपूर्ण जानकारी छात्राओं को दी।साथ ही कहा कि आज के समय में अपने स्किल है तो हो आप आगे बढ़ सकते हो और दूसरों को भी रोजगार दे सकते हो।

सोशल मीडिया के बहुत से प्लेटफॉर्म आज रोजगार के साधन बने हुए है,लेकिन उनके तौर – तरीकों को समझना जरूरी है क्योंकि बिना रिसर्च के यदि बिजनेस शुरू किया जाए तो उसका लंबे समय तक चलना मुश्किल है।
स्किल बिजनेस के लिए अच्छा प्रोडक्ट होने के साथ अच्छा बायोडाटा भी होना जरूरी है तभी आप सफल इन्फ्लूएंसर और कंटेंट क्रिएटर बन सकते है।

व्याख्याता डॉ.पंकज दाधीच ने आज के समय में तकनीकी और सोशल मीडिया से जुड़ी स्किल होना आपको रोजगार से जोड़ने में सहायक होगा।
कार्यक्रम में छात्राओं ने ट्रेनर से मीडिया और तकनीकी स्किल से जुड़े बहुत से प्रश्न पूछे जिनके संतोषजनक जवाब मिले।
कार्यक्रम में डॉ.राजेंद्र जोशी,डॉ धनपत जैन डॉ नवेंदु खत्री, डॉ वंदना,प्रदीप बिश्नोई उपस्थित रहे।



