पुलिस अधीक्षक का किया स्वागत

0
17

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर, 16अप्रेल। आज राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस और बीकानेर स्थापना के उपलक्ष में पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा को समाधान संस्थान के संभाग अध्यक्ष डॉ.मिर्जा हैदर बेग पूर्व महापौर व न्यास अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद एड.ओम प्रकाश छंगाणी महेन्द्र कुमार जैन मोहम्मद सोयब साजिद पीएच सोहेल खान लोदी ने बीकानेर गौरव का स्मृति चिञ्ह भेंट किया। डॉ.बेग ने बताया कि इस स्मृति चिञ्ह में उल्लेखित किया गया कि आदरणीय मृदुल कच्छावा पुलिस अधीक्षक बीकानेर हमें आप पर गर्व है कि आप राजस्थान के सुनहरे धोरों की धरती गंगा जमुनी संस्कृति के परिचायक शहर बीकानेर के निवासी हैं इसीलिए आपकी कार्यशैली में कर्त्तव्यनिष्ठा , निडरता व साहसपूर्वक लिए गए निर्णय ही प्रदेश को सुरक्षित और सशक्त बनाते है। आप बाखूबी विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं जिससे समस्त पुलिस कर्मचारियों को प्रेरणा मिलती है वह बुलंद हौसले से आपके मार्गदर्शन में मिशन को अंजाम देते हैं।


हम ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं प्रत्येक मिशन में सफल रहे बीकानेर शहर को मिसाल के रूप में कायम कर बीकानेर के गौरव के अलंकरण से सुशोभित होते हुए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो ।
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस व बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश जिले की सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं आमजन की सेवा में दिन-रात समर्पित समस्त जांबाज़ पुलिस कर्मियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की गई आपसे सौहार्दपूर्ण वार्ता हुई पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद ने ऑपरेशन नीलकण्ठ को सफल बनाने की दिशा में एसपी महोदय से एक कार्यक्रम रखने की बात की जिस पर उन्होंने सहमती प्रदान की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here