बार एसोसिएशन के बजट को सर्वसम्मति से किया पारित

0
36

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर, 02 अप्रेल। आज बार एसोसिएशन, बीकानेर के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित के नेतृत्व में एक आम सभा का आयोजन नवीन न्यायालय परिसर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। इस सभा में उपस्थित समस्त अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ अधिवक्ता रामकृष्ण दास गुप्ता को बार एसोसिएशन, बीकानेर का सभापति निर्वाचित किया।


तत्पश्चात नवनिर्वाचित सभापति द्वारा बार एसोसिएशन, बीकानेर के बजट, संविधान संशोधन तथा वेबसाइट निर्माण जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
आम सभा में बार एसोसिएशन, बीकानेर के बजट को सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही, संविधान संशोधन हेतु बार अध्यक्ष द्वारा 21 सदस्यीय संविधान संशोधन समिति का गठन किया गया तथा उक्त समिति को आवश्यक संशोधनों के संबंध में अपने सुझाव दिनांक 23 अप्रैल तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त, बार अध्यक्ष द्वारा बार एसोसिएशन, बीकानेर की वेबसाइट निर्माण का प्रस्ताव भी सभा पटल पर रखा गया। उन्होंने अवगत कराया कि वर्तमान समय में वेबसाइट एक आवश्यक माध्यम बन चुकी है। इस प्रस्ताव को भी समस्त अधिवक्ताओं द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया।


इस आम सभा में सचिव हेमन्त सिंह चौहान, उपाध्यक्ष लेखराम धत्तरवाल, रक्षपाल विष्णोई, धर्मेन्द्र वर्मा, मनीष गौड़, कोषाध्यक्ष सुधीर श्रीमाली, वरिष्ठ अधिवक्ता धन्ने सिंह, रामकृष्ण दास गुप्ता, बच्छाराज कोठारी, गणेश चौधरी, दौलत सिंह तंवर, जगदीश प्रसाद शर्मा, भागीरथ मान, रविकान्त वर्मा, ओमप्रकाश भादाणी, कुलदीप शर्मा, सतपाल साहू, सुरेन्द्रपाल शर्मा, श्रीमती विमला सुरोलिया, लक्ष्मीकांत रंगा, कमल नारायण पुरोहित, विवेक शर्मा, आषु पारिक, तेजकरण सिंह राठौड़ सहित अन्य अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here