टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर, 13 अप्रेल। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज कि असीम कृपा से आज जयपुर रोड स्थित सन्त निरंकारी सत्संग भवन पर बीकानेर जोन के सन्त निरंकारी महिला समागम का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता गुड़गांवा से पधारी बहन निर्मल मनचंदा ने की। आपजी ने अपने उद्बोधन में फरमाया कि गुरु की कृपा से ये मन जब प्रभु से जुड़ जाता है तो जीवन में भक्तिरस का आनंद प्राप्त होता है।

राजस्थान मीरा बाई जैसी भक्तशिरोमणि की स्थली है जहां से भक्ति की अविरल धारा निरंतर प्रवाहित होती रहती है और मानव समाज का मार्गदर्शन करती है।आज महिलाएं समाज में हर प्रकार की जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए आध्यात्मिक जीवन शैली के साथ समाज में आदर्श प्रस्तुत कर रही हैं।
बीकानेर जोन की जोनल इंचार्ज बहन डॉ संध्या सक्सेना ने कहा कि जिस प्रकार हम नियमितरूप से मोबाईल कि बैटरी को चार्ज करते रहते है वैसे ही हमें प्रतिदिन ईश्वर का ध्यान एवम् गुरुओं की वाणीयों पर मनन करने की आदत डालनी चाहिए जिससे हमेशा हम खुश और आनंदित रहें।
कार्यक्रम में गुड़गांव से जीती ने, बीकानेर से बीना ने विचार,विजय एंड पार्टी ,गार्गी एंड पार्टी ने समूह गीत, डॉ इंदु ने एक कप चाय नाटिका प्रस्तुत दी वहीं मेड़ता से बहन संगीता ने कविता,खाजूवाला से बीकानेर के अलावा जैसलमेर, मेड़ता, कुड़छी,नागौर,नोखा ,खाजूवाला, बज्जू, छत्तरगढ़ ,नाल, श्री डूंगरगढ़,लूणकरणसर,रोजा आदि स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिरकत की।सेवादल के कमलेंद्र मल्होत्रा,विनीत छाबड़ा, कर्मवीर धवन एवं महिला विंग की इंचार्ज बहन पूजा खत्री, के साथ सभी सेवादल के सदस्यों ने सेवाओं में सहयोग प्रदान किया।
मंच के संचालन ममता गख्खड ने किया।

