हमारा नगर–हमारी जिम्मेदारी’ विकास और विरासत संरक्षण पर मंथन

0
12

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

हमारा नगर–हमारी जिम्मेदारी : विकास और विरासत संरक्षण पर मंथन

बीकानेर के 539वें स्थापना दिवस पर आयोजित विचार गोष्ठी में नागरिकों ने दिए सार्थक सुझाव

राव बीकाजी संस्थान तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन

बीकानेर, 18 अप्रैल। राव बीकाजी संस्थान एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर नगर के 539वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को ‘हमारा नगर–हमारी जिम्मेदारी’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन होटल लक्ष्मी निवास में किया गया। कार्यक्रम में शहर के संभ्रांत नागरिकों, शिक्षाविदों, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और शहर के समग्र विकास, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम संयोजक और वरिष्ठ साहित्यकार कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी ने बीकानेर की समृद्ध परंपराओं, रीति-रिवाजों और ऐतिहासिक हवेलियों के संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि विकास के साथ विरासत को संजोना भी उतना ही आवश्यक है। जोशी ने विभिन्न विषयों पर चर्चा करना और लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने साम्प्रदायिक सद्भाव और बीकानेर के विकास पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने बीकानेर की गंगा जमुनी संस्कृति और साम्प्रदायिक सौहार्द की प्रशंसा की।

विषय प्रवर्तन करते हुए संजय पुरोहित ने कहा कि शहर के विकास में नागरिकों की भागीदारी सबसे अहम है। उन्होंने जन-जागरूकता और सामूहिक प्रयासों को शहर की प्रगति की कुंजी बताया।

वरिष्ठ पत्रकार मधु आचार्य ने कहा कि बीकानेर की पहचान उसकी सांस्कृतिक विरासत है, जिसे संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने साफ-सफाई और अनुशासन को शहर की छवि सुधारने का आधार बताया।

वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मण राघव ने कहा कि नागरिकों को अपने अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। उन्होंने ट्रैफिक नियमों की पालना और सार्वजनिक संपत्ति के संरक्षण पर जोर दिया।

वरिष्ठ पत्रकार रौनक व्यास ने शहरी क्षेत्र में प्लास्टिक उपयोग पर रोक लगाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव ला सकते हैं।

वरिष्ठ पत्रकार बृजेश सिंह ने शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को पत्रकार प्राथमिकता से उठाएं।

उपनिदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य ने कहा कि शहर के विकास के लिए जनसहभागिता और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से सकारात्मक सोच के साथ प्रशासन के प्रयासों में सहयोग करने का आह्वान किया।

गोष्ठी में महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष डाॅ.नरेश गोयल ने शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई, प्लास्टिक के उपयोग पर नियंत्रण, ट्रैफिक नियमों की पालना तथा शहर की विरासत और परंपराओं के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

राजस्थान राज्य अभिलेखागार निदेशालय के पूर्व निदेशक डॉ. नितिन गोयल ने कहा कि बीकानेर के विकास के लिए प्रशासन के साथ आमजन की सहभागिता भी अनिवार्य है।

कार्यक्रम में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के अतिरिक्त कुल सचिव डॉ. बिट्ठल बिस्सा, सीटीओ रामलाल पडिहार, राजाराम स्वर्णकार, डॉ. अजय जोशी, डॉ. प्रशांत बिस्सा, डॉ. गौरी शंकर प्रजापत, राव बीकाजी संस्थान के रामलाल सोलंकी, नरेंद्र सिंह स्याणी, कमल रंगा, बुलाकी शर्मा, जुगल किशोर पुरोहित, चित्रकार योगेंद्र पुरोहित बुलाकी शर्मा, कमल रंगा, सुधा आचार्य, अर्चना थानवी, गजेंद्र सिंह, पूजा मोहता, वेद प्रकाश अग्रवाल, एडवोकेट महेंद्र जैन, ओमप्रकाश सारस्वत, विजय खत्री, आत्माराम भाटी, शशांक जोशी, अजीज भुट्टा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रारंभ में सचिव नरेंद्र स्याणी ने स्वागत उद्बोधन दिया। डॉ. मोहम्मद फारूक चौहान ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here