गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति

0
55

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

गुरुवार से बीकानेर शहर में नियमित होगी जलापूर्ति

नहरबंदी के बाद बीछवाल और शोभासर जलाशयों में पहुंचा नहरी पानी, विभाग ने किया स्वागत

बीकानेर, 20 मई। जिले में 17 अप्रैल 2026 से चल रही नहरबंदी के बाद पंजाब से पानी छोड़े जाने पर बुधवार को नहरी पानी, बीकानेर जिले को जलापूर्ति करने वाले बीछवाल एवं शोभासर जलाशयों तक पहुंच गया है। इसके साथ ही गुरुवार, 21 मई से बीकानेर शहरी क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति शुरू करने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार नहरी पानी बुधवार दोपहर 2:30 बजे बीछवाल जलाशय तथा शाम 5:10 बजे शोभासर जलाशय पहुंचा। पानी पहुंचने पर विभागीय अधिकारियों द्वारा पूजा-अर्चना कर जल का अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित, अधीक्षण अभियंता नगर वृत्त बीकानेर खेमचंद सिंगारिया, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण वृत्त राजेश पूनिया, अधीक्षण रसायनज्ञ क्षेत्रीय प्रयोगशाला डॉ. मनोज कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता बलवीर सिंह, नितेश सागर, सुभाष जनागल, सहायक अभियंता योगेंद्र सहायक एवं चंद्र मोहन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विभाग ने बताया कि अब 21 मई से बीकानेर शहरवासियों को नियमित रूप से जलापूर्ति की जाएगी। विभाग द्वारा गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

अधीक्षण रसायनज्ञ डॉ. मनोज कुमार शर्मा के अनुसार जल की गुणवत्ता जांच में डिसोल्व ऑक्सीजन सहित किसी प्रकार की कोई कमी नहीं पाई गई है तथा पानी पूर्णतः गुणवत्तायुक्त एवं पेय उपयोग के लिए उपयुक्त है।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने नहरबंदी के दौरान बीकानेरवासियों द्वारा बनाए गए धैर्य और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here