“जोनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड–2026” से किया सम्मानित

0
37

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

समर्पित सेवाओं के लिए जोनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड–2026 से सम्मानित हुए वरिष्ठ नर्सिंग अधीक्षक

बीकानेर 14 मई । उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर स्थित पीसीएमडी कार्यालय में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में मंडल अस्पताल, लालगढ़, बीकानेर में कार्यरत वरिष्ठ नर्सिंग अधीक्षक शंकर मीणा एवं वरिष्ठ नर्सिंग अधीक्षक प्रेम सिंह को “जोनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड–2026” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान दोनों अधिकारियों को उनकी उत्कृष्ट, समर्पित एवं मानव सेवा के प्रति प्रतिबद्ध सेवाओं के लिए प्रदान किया गया।

समारोह में पीसीएमडी सर डॉ. के. कुमार एवं सीएचडी डॉ. लक्ष्मी मीणा द्वारा दोनों सम्मानित अधिकारियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर रेलवे चिकित्सा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में डॉ. के. कुमार ने कहा कि नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है और उनकी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं समर्पण मरीजों को बेहतर उपचार एवं देखभाल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सम्मान प्राप्त करने पर शंकर मीणा एवं प्रेम सिंह ने उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ सेवाएं देने का संकल्प दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here