टीम आवर फॉर नेशन ने बीकानेर रेलवे स्टेशन पर किया श्रमदान

0
22

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर, 17 मई। भीषण गर्मी और तेज़ हीट वेव के बीच, जब अधिकांश लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, ऐसे समय में टीम आवर फॉर नेशन के सदस्यों ने आज प्रातः बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित एस्केलेटर एंट्री की पार्किंग एवं सजावटी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाकर समाज सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया।

अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र की गहन सफाई की गई तथा लगभग एक ट्रैक्टर-ट्रॉली कचरा हटाया गया। टीम के सदस्यों ने धूल, प्लास्टिक, पुराने बैनर एवं अन्य गंदगी को हटाकर क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया।

विशेष बात यह रही कि आज टीम के प्रेरणास्रोत सीए सुदीश शर्मा बीकानेर से बाहर होने के बावजूद टीम के सदस्यों का उत्साह और जुनून कम नहीं हुआ। सदस्यों ने पूरे समर्पण, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना के साथ अभियान को सफल बनाया।

टीम के सदस्यों का कहना था कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि नागरिक जिम्मेदारी है, और “हर सप्ताह कुछ समय राष्ट्र के नाम” की भावना के साथ टीम लगातार शहर में स्वच्छता एवं जनजागरण के कार्य कर रही है।

रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल पर चलाए गए इस अभियान की आमजन एवं यात्रियों द्वारा भी सराहना की गई।
अभियान में सीए वसीम रज़ा, पुरुषोत्तम शर्मा, गुरमोहन सेठी, इन्द्र सिंह, गजेंद्र सिंह, बसंत, भवानी सिंह राजपुरोहित, डॉ. रेखा श्रीवास्तव, दीपा सिंह, वंदना शर्मा, चन्द्र कला उपाध्याय, डॉ. फारूक अहमद, किशोर भाटिया, मो. हसन, मानक व्यास, रामहंस मीना, राजू ड्रेसर एवं महेंद्र तिवारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here