पठान का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया
बीकानेर, 07 मई। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान का जन्मदिन नेशनल ट्रेड यूनियन इंटक एवं यूथ इंटक राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र देवड़ा के नेतृत्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं तथा जरूरतमंद लोगों को फल वितरण कर सेवा कार्य किए गए।

कार्यक्रम में यूथ इंटक के मुकेश कटोरिया, इंटक सेवा दल के हंसराज बिश्नोई, जुगनू नायक, बछराज किराडू, महेश राजपुरोहित, गोपाल जाट, मनोज चौहान सहित इंटक टीम बीकानेर के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी साथियों ने अमीन पठान के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।



