पर पीड़ा दूर करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है- श्रीमती सुमन छाजेड़

0
22

टुडे राजस्थान न्यूज़ अज़ीज़ भुट्टापर पीड़ा दूर करने से बड़ा कोई धर्म नहीं है- श्रीमती सुमन छाजेड़
चौपड़ा कटला, चिकित्सा संकुल में अपनी प्रथम तनख्वाह से खरीद कर दवा प्रदान कर दिया मानव सेवा का संदेश
बीकानेर। रानी बाज़ार चौपड़ा कटला स्थित चिकित्सा संकुल में परोपकार की भावना का जीवंत उदाहरण सोमवार को दिखाई दिया, जब वहां डॉ. भव्य चावला और कुसुम अग्रवाल ने मरीज़ो के लिए अपनी प्रथम तनख्वाह में से एक हिस्सा निकालकर उस पैसे से दवाइयां खरीद कर चोपड़ा कटला स्थित चिकित्सा संकुल को प्रदान की ।


इस अवसर पर शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने डॉ. भव्या चावला और कुसुम अग्रवाल को दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि मानव की सेवा कार्य परोपकार की भावना से किया गया है, इसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।
इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रभारी ओम सारस्वत ने आमजन से आग्रह किया कि वे भी इस तरह से पुनित कार्य में सहयोग कर ज्यादा से ज्यादा नि: शुल्क चिकित्सा सेवा का लाभ जरुरतमंद लोगों को पहुंचाकर पुण्य लाभ कमाए।
इस अवसर पर चिकित्सा संकुल प्रभारी राजीव शर्मा,व्यवस्थापक दिनेश वत्स, डॉ. अशोक सुथार नमाज़ी मोबिन भाई, योगेश भार्गव,पूनम चलवा, अखिल भारद्वाज, अभिनव अग्रवाल, मानसी अग्रवाल, विरेन्द्र चावला, नितिन चावला, साबिर आदि ने डॉ. भव्य चावला के इस प्रयास की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here