पॉलीटेक्निक महाविद्यालय के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

0
78

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बीकानेर के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

जयपुर 11मई। राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बीकानेर के विद्यार्थियों देवराज एवं अनुराग ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (11 मई 2026) के अवसर पर जयपुर स्थित बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में अपने अभिनव मॉडल “ATM Rescue System” का सफल प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया एवं सभी संभागी विद्यार्थियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे नवाचार करने के लिए प्रेरित किया।

यह वर्किंग प्रोजेक्ट राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बीकानेर के विद्यार्थियों एवं स्टूडेंट मेंटर गौरव मोदी द्वारा महाविद्यालय के असिस्टेंट डायरेक्टर ट्रेनिंग डॉ. वाई. बी. माथुर के मार्गदर्शन में तैयार किया गया। विद्यार्थियों ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को तैयार करने में लंबे समय तक रिसर्च, डिजाइनिंग एवं टेस्टिंग पर कार्य किया गया ताकि ए.टी.एम. सुरक्षा को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

अब तक ATM सुरक्षा के लिए मुख्य रूप से कैमरों का उपयोग किया जाता रहा है, लेकिन विद्यार्थियों द्वारा विकसित इस प्रोजेक्ट में कैमरों के साथ विभिन्न सेंसर, अलार्म सिस्टम एवं आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) तकनीक का उपयोग कर सुरक्षा प्रणाली को अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाया गया है। यदि कोई व्यक्ति ATM मशीन को तोड़ने, काटने अथवा नुकसान पहुँचाने का प्रयास करता है, तो यह सिस्टम तुरंत अलर्ट जारी कर संबंधित अधिकारियों को सूचना देने में सक्षम है।

कार्यक्रम में DRDO के अधिकारियों, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक तथा महाविद्यालय के प्रोफेसर साहिल भादू ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। स्टूडेंट मेंटर गौरव मोदी ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों के इस नवाचार को तकनीकी क्षेत्र में एक सराहनीय पहल बताते हुए इसकी प्रशंसा की। यह प्रोजेक्ट भविष्य में ATM सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित एवं स्मार्ट बनाने में उपयोगी साबित हो सकता है।

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य के. के. सुथार ने विद्यार्थियों के इस नवाचारपूर्ण प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। उन्होंने कहा कि राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय बीकानेर के विद्यार्थी लगातार तकनीकी एवं नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here