महावीर रांका ने ईंधन बचत का दिया संदेश

0
27

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

पीएम मोदी के आह्वान और कानून मंत्री अर्जुनराम की प्रेरणा से महावीर रांका ने ईंधन बचत का दिया संदेश
ईवी कार खरीदी, सप्ताह में एक दिन नो कार डे और संडे ऑन साइकिल का लिया संकल्प
बीकानेर, 14 मई। ईंधन बचत को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए आह्वान के बाद देशभर में बदलाव की एक लहर दिखाई देने लगी है। देशहित की बात खुद से शुरुआत के साथ ही प्रधानमंत्री, गृहमंत्री राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा सहित अनेक मंत्रियों व जन प्रतिनिधियों ने अपने काफिले में वाहनों की कटौती करते हुए ईंधन बचाने का संदेश दिया जा रहा है।

बदलाव की इसी शुरुआत में गुरुवार सुबह केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने की और बीकानेर रेलवे स्टेशन से ईरिक्शा पर सवार होकर अपने निवास पहुंचे। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से प्रेरित होते हुए ईवी कार खरीद कर ईंधन बचाने का संदेश दिया। भाजपा के पवन महनोत ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री ने रांका के प्रयास को सराहते हुए देशनोक से उदयरामसर तक ईवी कार में सफर किया। भाजपा नेता महावीर रांका ने कहा कि शुरुआत खुद से हो के संदेश को पूरा करते हुए उन्होंने न केवल ईवी कार खरीदी बल्कि सप्ताह में एक दिन नो कार डे के रूप में मनाने, का संकल्प लिया। इसके साथ ही संडे ऑन साइकिल के तहत रविवार को एक घंटे साइकिल के उपयोग का संकल्प लिया तथा जन-जन से अपील भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here