मुख्य सचिव ने जूनागढ़ क़िले में प्राचीन संग्रहालय का किया अवलोकन

0
17

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जूनागढ़ क़िले में प्राचीन संग्रहालय का किया अवलोकन, बीकानेर की सांस्कृतिक विरासत की सराहना की

बीकानेर, 26 मई। राज्य के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को ऐतिहासिक जूनागढ़ किला स्थित प्राचीन संग्रहालय का अवलोकन कर बीकानेर की समृद्ध कला, संस्कृति एवं ऐतिहासिक वैभव को करीब से जाना। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय में प्रदर्शित राजसी धरोहरों, प्राचीन वस्तुओं, शस्त्रों, चित्रकला एवं लोक संस्कृति से जुड़ी विरासत का गहन अवलोकन किया तथा इसकी ऐतिहासिक महत्ता की सराहना की।

इस अवसर पर बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने मुख्य सचिव का स्वागत करते हुए जूनागढ़ किले एवं प्राचीना संग्रहालय के इतिहास, स्थापत्य कला तथा बीकानेर राजघराने की गौरवशाली परंपराओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्राचीना संग्रहालय बीकानेर की सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए है तथा देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र है।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने संग्रहालय में संरक्षित ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं पर्यटन विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत विश्व स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। उन्होंने कहा कि ऐसी ऐतिहासिक धरोहरें नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने का कार्य करती हैं।

इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडेय, एसडीएम बीकानेर सुश्री महिमा कसाना, पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़, महेश व्यास, पवन शर्मा, गोपाल जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here