मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों का होगा सम्मान

0
26

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

दिव्यांगजन खिलाड़ियों के टैलेंट शो-खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन

बीकानेर, 09 मई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, के संयुक्त निदेशक एल.डी. पवार द्वारा एसएमएस दिव्यंग सेवा संस्था पैरा स्पोर्ट्स एवं वी आर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले दिव्यांगजन खिलाड़ियों के टैलेंट शो एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन किया गया।
पवार ने संस्था द्वारा दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए किए जा रहे प्रेरणादायी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन दिव्यांगजन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।


संस्था अध्यक्ष मंजू गुलगुलिया ने बताया कि कार्यक्रम में दिव्यांग खिलाड़ी अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान भी किया जाएगा।
संस्था पदाधिकारियों ने सभी नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर दिव्यांग खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here