रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ समर कैंप का समापन
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
अग्रवाल समाज चेतना समिति समर कैम्प 2026 का भव्य समापन समारोह संपन्न
बीकानेर 31 मई। अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा आयोजित समर कैम्प 2026 का भव्य समापन समारोह उत्साह, उमंग एवं रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. अभिषेक वशिष्ठ, निदेशक शोध, महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी, बीकानेर थे। तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती नीतू मित्तल (मित्तल फार्मा) उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का आकर्षक आगाज प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक स्केटिंग शो से हुआ, जिसमें लगभग 30 प्रतिभागियों ने आग के बीच से निकलते हुए हाथों में तिरंगा लेकर अद्भुत प्रस्तुति दी। इस रोमांचक प्रदर्शन ने उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
तत्पश्चात अतिथियों ने समर कैम्प के दौरान प्रतिभागियों द्वारा बनाई गई विभिन्न कलात्मक एवं रचनात्मक वस्तुओं का अवलोकन किया तथा उनकी प्रतिभा और मेहनत की सराहना की। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ।

अग्रवाल समाज चेतना समिति के अध्यक्ष प्रमोद देवड़ा एवं मंत्री मनीष चौधरी ने अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. विजयश्री ने समर कैम्प में आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।
समारोह में प्रतिभागियों ने विभिन्न कोर्सेज के अंतर्गत तैयार की गई वस्तुओं एवं कला प्रस्तुतियों के साथ आकर्षक स्टेज शो एवं रैंप वॉक प्रस्तुत की। प्रत्येक कोर्स के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। तथा एक ही परिवार से सर्वाधिक प्रविष्टि वाले परिवार को पुरस्कृत किया ।कैंप में एंकरिंग में ज्योति प्रकाश रंगा, स्केटिंग में राहुल खत्री व कविता अग्रवाल, ब्यूटीशियन में सुनीता जुनेजा, वेडिंग गिफ्ट पैकिंग में सनी गुप्ता, ड्रॉइंग में विनीत सर, मेहंदी में निकिता गोयल, आर्ट्स एंड क्राफ्ट में विभूति सिंघल, डांस किड्स में शिखा गुप्ता तथा डांस लेडीज में विवेक मेहरा ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।

मुख्य अतिथि डॉ. अभिषेक वशिष्ठ ने बच्चों की रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए कहा समर कैम्प बच्चों को मोबाइल स्क्रीन से दूर रखकर उनकी रचनात्मकता, प्रतिभा और व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करने का एक प्रभावी एवं सशक्त माध्यम है।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती नीतू मित्तल ने कहा कि इस प्रकार के समर कैम्प बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ महिलाओं को भी अपनी रुचियों एवं हॉबीज़ को नए आयाम देने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम का समापन महिला कार्यकारिणी द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण समर कैम्प गीत के साथ हुआ। जिसमें शिखा गुप्ता, निशाअग्रवाल, आराधना चौधरी ,शालू अग्रवाल , ऋतु मित्तल ,स्मिता अग्रवाल,कीर्ति बंसल व पूजा अग्रवाल ने भाग लिया।सह प्रभारी श्रीमती निशा अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन श्रीमती आराधना चौधरी एवं ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।
कार्यक्रम में चेतना समिति के पदाधिकारी सुशील बंसल , पवन जौहरी , पवन अग्रवाल, नरेश मित्तल ,डॉ नितिन गोयल, राकेश मित्तल, विनय मित्तल, मनमोहन अग्रवाल आदि ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।



