शहर के तीन स्थानों पर कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर हुए शुरू

0
7

​ टुडे राजस्थान न्यूज़ ( अज़ीज़ भुट्टा )
​बीकानेर में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड द्वारा ‘कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर’ का आगाज़; जैव विविधता दिवस पर हुए विशेष व्याख्यान
​बीकानेर, 22 मई । राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, मण्डल मुख्यालय बीकानेर के तत्वावधान में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से “कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर” का शानदार आयोजन किया जा रहा है। 18 मई से शुरू हुआ यह शिविर आगामी 16 जून 2026 तक संचालित रहेगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य बालक-बालिकाओं एवं युवाओं को विभिन्न रोजगारोन्मुख एवं रचनात्मक विधाओं का प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाना है।


​रोजगारोन्मुख विषयों का मिल रहा प्रशिक्षण:
सी.ओ. गाइड मीनाक्षी भाटी ने बताया कि शिविर के तहत युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न केंद्र पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से साज-सज्जा, नृत्य, ब्यूटीशियन, मेहंदी, चित्रकला, कम्प्यूटर, सिलाई, स्पोकन इंग्लिश एवं योगा जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। प्रशिक्षण का समय प्रतिदिन प्रातः 7:30 बजे से 11:00 बजे तक निर्धारित है, जहाँ मुख्य विषयों के साथ-साथ सामान्य ज्ञान, खेल-कूद और स्काउट-गाइड गतिविधियों की भी जानकारी दी जा रही है।


​इन केंद्रों पर चल रहा है शिविर:
यह प्रशिक्षण बीकानेर के तीन प्रमुख केंद्रों पर आयोजित किया जा रहा है:
​राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, उदासर
​श्रीकृष्णा एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रानी बाजार
​राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, किशमीदेसर
​शिविर के सफल संचालन में श्रीकृष्णा एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की संस्था प्रधान श्रीमती सुशीला यादव द्वारा बेहतरीन भौतिक व्यवस्थाएं और विशेष सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
​शिविर में मनाया गया जैव विविधता दिवस:
शिविर के दौरान विशेष सत्र आयोजित कर ‘जैव विविधता दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला विधिक प्राधिकरण के चीफ एल.ए.डी.सी. मनोज सुरोलिया ने उपस्थित युवाओं को कानून और विधिक अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। वहीं, प्रधानाचार्य श्रीमती सुशीला यादव ने पर्यावरण और जैव विविधता के संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं को जागरूक किया।


​प्रशिक्षक और शुल्क नियम:
शिविर में स्काउट-गाइड प्रतिभागियों के लिए ₹150 तथा अन्य आम प्रतिभागियों के लिए ₹300 प्रवेश शुल्क रखा गया है, जिसमें एक प्रतिभागी अधिकतम दो विषयों का प्रशिक्षण ले सकता है। शिविर के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संभागियों को समापन पर पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
​इस पूरे शिविर में रितु गौड, अंजुमन आरा, सुलोचना, सुनीता कुमावत, मुकदस, हर्षिदी, डिम्पल, कनक एवं ज्योत्सना बतौर प्रशिक्षक अपनी सराहनीय सेवाएं प्रदान कर रही हैं।
​सादर प्रकाशनार्थ / प्रसारणार्थ
​भवदीय,
मण्डल मुख्यालय,
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, बीकानेर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here