307 नवचयनित युवाओं को मिले नियक्ति पत्र

0
6

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

19वाँ रोजगार मेला : 307 नवचयनित युवाओं को मिले नियक्ति पत्र

बीकानेर, 23 मई। बीकानेर रेल मंडल के ऑफिसर क्लब में 19वें रोजगार मेले का आयोजन शनिवार को किया गया। इस दौरान 307 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए, जिनमें से रेलवे के 282 एवं 25 अभ्यर्थी अन्य विभागों से शामिल हुए। इस दौरान पूरे देश के 47 स्थानों पर 51 हजार से अधिक नवचयनितों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित रोजगार मेले के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा देश भर के 51 हजार से अधिक युवाओं को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में रोजगार के नियुक्ति पत्र दिए गए। इस दौरान बीकानेर, जोधपुर जयपुर, अजमेर में कुल 1126 नव चयनितों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इनमें 877 नव चयनित रेलवे एवं 249 अभ्यर्थी अन्य विभागों से थे।

बीकानेर में इसका सीधा प्रसारण किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रतियोगी परीक्षाओं की चयन प्रक्रिया को पूर्णतया पारदर्शी बनाया गया है। इससे योग्य युवाओं को बेहतर अवसर मिल सके हैं।

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि सरकारी नौकरी प्राप्त करने वाले युवा अपनी जिम्मेदारी को समझें तथा एक लोक सेवक के रूप में पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य करें। उन्होंने कहा कि यह उनके करियर का महत्वपूर्ण पड़ाव है। युवा इस दायित्व को पहचाने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने के स्वप्न को साकार करने में अपना योगदान दें। मेघवाल ने स्वच्छ भारत अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच की बदौलत आज देशभर में स्वच्छता की अलख जगी है। रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हुआ है।

बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र विधायक जेठानन्द व्यास ने नव चयनित युवाओं को कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा कि युवा देश के कर्णधार हैं। इनका भविष्य सुरक्षित होगा तो देश तेजी से आगे बढ़ेगी।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल, अपर मंडल रेल प्रबंधक रूपेश कुमार, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी शैलेश चौधरी, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) ऋतुराज शर्मा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक साहिल गर्ग, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर विद्युत (सामान्य) आदित्य लेघा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर संकेत एवं दूरसंचार रण सिंह गोदारा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक जयप्रकाश, मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेन्द्र जोशी, प्रमुख कार्मिक कल्याण निरीक्षक महेंद्र सिंह भाटी, मूवमेंट इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, निजी सचिव (मं.रे.प्र.) धीरज थानवी सहित रेलवे के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं अशोक प्रजापत, संपत पारीक, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, अनिल शुक्ला, कमल गहलोत, सोहन लाल प्रजापत, संतोष महाराज, प्रकाश मेघवाल, सोहन लाल प्रजापत और मोहन सुराणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here