ठंडाई, शरबत की छबील की लगाई सेवा

0
13

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

निर्जला एकादशी पर श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति द्वारा लगाई गई ठंडाई शरबत की छबील

बीकानेर 25 जून, श्री गुरु अर्जुन दास सत्संग भवन एवं श्री रूद्र हनुमान सेवा समिति द्वारा आज निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर ठंडाई दूध, शरबत की छबिल लगाई गई। कार्यक्रम केईएम रोड, गौतम मेडिकल के सामने किया गया। छबील में लगभग 2 क्विंटल ठंडाई शरबत का वितरण किया गया। जिसमें अनेकों राहगीरों,ऑटो चालकों, दोपहिया वाहनों पर सवार लोगों ने सेवा का आनंद उठाया।

संस्था के संस्थापक श्री गुरु अर्जुन दास द्वारा कहा गया कि”लंगर सेवा की भावना वास्तव में अद्भुत है, जो हमें प्रेम, भाईचारे और सेवा के मूल्यों से जोड़ती है।लंगर सेवा वास्तव में एक महान कार्य है, जो समाज में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है।” कार्यक्रम में समिति के अभिषेक गुप्ता, उषा गुप्ता, रोहित श्रीमाली, हिमांशु किराडू, अनिल स्वामी, गोविंद अग्रवाल, शशि अग्रवाल, बसंत किराडू, कपिल ठकराल, सुरेंद्र कुमार, अरुण भाटी,दीपक रूबेला, वैभव, हिमांशी, मयंक उपस्थित रहे। उषा गुप्ता ने बताया कि “संस्था पिछले 7 सालों से बीकानेर में सेवा कर रही है और आगे भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here