पुरोहित हिन्दुस्तान बुक ऑफ वल्र्ड रिकाॅर्ड से सम्मानित
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
हिन्दुस्तान बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्ड से कृष्णचन्द पुरोहित सम्मानित
सुई पर सबसे छोटी पगड़ी 55 सेकेण्ड में बान्धने का अनुठा रिकाॅर्ड, पेंसिल पर पगड़ी बान्धने के लिए और बीकानेर ऐतिहासिक सोहार्द का प्रतीक चन्दा के लिए किया सम्मानित
बीकानेर, 01 जून । जयपुर स्थित खातीपुरा में स्वर्ण महल द बैंक्यूट हाॅल में रविवार को हिन्दुस्तान बुक आॅफ वर्ड रिकाॅड का आयोजन किया गया जिसमें देश विदेश से आये हुए कलाकारों का एवं राजस्थान बीकानेर से कृष्णचन्द पुरोहित को कला एवं संस्कृति के लिए सम्मानित किया गया जो कि सुई पर सबसे छोटी पगड़ी 55 सेकेण्ड में बान्धने का अनुठा रिकाॅर्ड, पेंसिल पर पगड़ी बान्धने के लिए व बीकानेर के ऐतिहाकस सोहार्द का प्रतीक चन्दा के लिए सम्मानित किया।

जिसमें मुख्य अतिथि विरेन्द्र सिंह बंकावत रिटा. आईएएस (प्रमुख शासन सचिव), डाॅ संजय ग्रेवाल, पियुष किराडू, प्रोफेसर राज के महेश्वरी, अभिषेक सोनी (निदेशक), घनश्याम सोनी (जोनल डायरेक्टर एनबीसी), कपिल शर्मा (मोटिवेशन स्पीकर), सुश्री पूजा तौमर (सचिव) थे। पूरे भारत एवं विदेशों से आये हुए व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया जिसमें मलेशिया, सिंगापूर, नेपाल, भूटान इत्यादी देशों से लोग भी आये हुए थे। इसी क्रम में सभी खेल, कला, शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा एवं उत्कर्ष कार्य हेतु हिन्दुस्तान बुक आॅफ रिकाॅर्ड से नवाजा गया। इसी क्रम में कृष्णचन्द पुरोहित बीकानेर आने पर आज सभी संस्थाओं और राजस्थानी साफा पाग पगड़ी व कला, संस्कृति संस्था द्वारा कार्यालय में आयोजित सम्मान किया गया।
संस्था के राजेश रंगा ने बताया कि कृष्णचन्द पुरोहित ने सूई पर पगड़ी बान्धकर राजस्थान का नाम इतिहास के पन्नों में इन्द्राज कराया है। राजेश रंगा ने बताया कि विश्व की सबसे छोटी पगड़ी सूई पर पगड़ी बान्धना हर व्यक्ति के बस की बात नहीं है जो कि सूई का माप 5 सेमी लिया गया पगड़ी बान्धने में 55सेकेन्ड लगे और जिस कपड़े का काम में लिया कुल 15सेमी था और इस पगड़ी की परीधी का माप 0.65सेमी आंका गया यह बहुत ही सूक्षम रूप से साकार किया है। कृष्णचन्द ने विभिन्न तरह की साफा पाग पगड़ी बान्धने में महारात हासिल की है इनकों कई खिताब मिले हुए है मुझे इस बात की खुशी होती है अब इनकों कला संस्कृति के क्षेत्र में हिन्दुस्तान का सबसे बड़ा अवाॅर्ड मिले यही मेरी शुभकामना है।
संस्था उपाध्यक्ष गौरी शंकर व्यास ने बताया की बीकानेर के साफा पाग पगड़ी की पहचान विश्व पटल पर कृष्णचन्द पुरोहित ने बनाई है आज इन्होंने हिन्दुस्तान बुक आॅफ वल्र्ड रिकाॅर्ड होल्डर का खिताब के अवाॅर्ड से नवाजा गया है साथ ही इन्होंने बीकानेर के सोहार्द का प्रतीक चन्दा जो कि एक पतंग है यह परम्परा 500 वर्षों से चलती आ रही है इस परम्परा को जीवत रखने में कृष्णचन्द पुरोहित का कार्य अग्रणी है इसी क्षेत्र में बीकानेर के लिए बहुत ही गौरव की बात है की चन्दा एवं साफा, पगड़ी के लिए यह अवार्ड मिला है यह बीकानेर और राजस्थान के लिए खुशी की बात है।
श्याम सुन्दर किराडू, उमेश पुरोहित ने बताया कि कृष्णचन्द पुरोहित ने अनुठी कला का प्रदर्शन किया है यह प्रदर्शन सूई पद पगड़ी बान्धना विश्व की सबसे छोटी पगड़ी होने का दावा किया था वो आज साकार हो गया और हमारी संस्था के सभी सदस्य इनकों उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय कुमार पुरोहित, रामचन्द्र आचार्य, अभिषेक आचार्य, कैलाश सुथार, राजेश रंगा, विमल किशोर व्यास, तपेश सुथार, दिपेश सुथार, लाला जोशी, उमेश पुरोहित, श्याम सुन्दर किराडू, गौरी शंकर व्यास, मरूधर बोहरा, नन्द किशोर रंगा, महेन्द्र आचार्य, शिवरतन आचार्य, पवन पुरोहित, महेश पुरोहित, मोहित पुरोहित, आदित्य पुरोहित, अभिषेक पुरोहित, शरद जोशी, आनन्द जोशी, नमन जोशी, घनश्याम ओझा आदि मौजूद थे।



