‘पैगामे शोहदाए करबला’ कार्यक्रम में देश में अमन-चैन की मांगी दुआ

0
58

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
​पैगामे शोहदाए करबला: मिलाद शरीफ और लंगर के साथ देश में अमन-चैन की मांगी दुआ
​बीकानेर, 25 जून। बीकानेर सर्व धर्म सेवा ट्रस्ट एवं न्यू युवा मिलाद पार्टी के तत्वावधान में मंगलवार रात को मोहल्ला चुनगरान में हजरत इमाम हुसैन और अहले बैत की याद में ‘पैगामे शोहदाए करबला’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मिलाद शरीफ और लंगर का आयोजन भी हुआ।


​ट्रस्ट के अध्यक्ष अकिल खान ने बताया कि कार्यक्रम में बीकानेर की 7 मशहूर मिलाद पार्टियों ने शिरकत की और इमाम हुसैन की याद में एक से बढ़कर एक मनकबत और कलाम पेश किए।
​देश में भाईचारे के लिए उठी दुआएं
ट्रस्ट के सचिव मोहम्मद फैजान ने जानकारी दी कि इस मुकद्दस मौके पर जलालसर से तशरीफ लाए मौलाना सैय्यद कमरुद्दीन ने शिरकत की। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने फातिहा पढ़कर देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ मांगी। मौलाना साहब ने सभी धर्मों के लोगों से एकजुट होकर और मोहब्बत के साथ रहने की अपील की।


​इनका रहा विशेष सहयोग
आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट के मोहम्मद अजहरुद्दीन, तस्लीम अहमद, फरमान अली, जफर, रमीज राजा, तौकीद, मोहम्मद जैद और अली असगर ने अपना सराहनीय सहयोग दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here