टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
बीकानेर 10 जून । भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में लगातार अविराम तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री और वर्तमान में 12 साल से लगातार जनप्रिय लोकप्रिय भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल सुशासन प्रदत्त करने वाली सरकार के 12वर्ष पूर्ण होने पर आज भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा द्वारा स्थानीय बलवान शाह पीर दरगाह पर चादर चढ़ा कर अमन चैन की और खुशहाली और मोदी जी की दीर्घायु की दुआ मांगी और भारत के आम जनमानस प्रगति के रास्ते पर चले और भारत का विकास दुनिया के अंदर सर्वोपरि हो दुनिया के अंदर भारत का नाम रोशन हो इस तरह की दुआएं पेश की गई ।

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मुमताज अली भाटी व नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री मोहम्मद रमजान अब्बासी सरफराज परिहार इमरान खान समेजा भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष हनुमान चावड़ा वाजिद शेख इंसाफ गुर्जर मंजूर अली मोहम्मद हुसैन डार सिकंदर भाटी रविश अब्बासी रेशमा खान सोनिया गिल रफीक शाहआदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं द्वारा अमन चैन की दुआ मांग कर आपसी भाईचारे का परिचय दिया।



