राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )
राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योग संगम कार्यक्रम
बीकानेर, 21 जून। राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय, बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग संगम कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के लगभग 220 विद्यार्थियों ने सहभागिता करते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा नियमित योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य योग प्रशिक्षक नरेंद्र कुमार एवं श्रीमती अनीता रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को योग के विभिन्न आसनों, प्राणायाम तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती छोटू कुमारी ने की। अपने संबोधन में उन्होंने योग को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक बताते हुए सभी को नियमित योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी अनुपम पारीक ने उपस्थित सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम का संचालन करते हुए योग दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला तथा अंत में सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य श्रीमती सुदिप्ता पाल, श्रीमती मंगल चद , महिपाल, रज़ाक सर , वीर सिंह, अमिताभ, श्रीमती अनीता, श्रीमती मंजू, एवं श्रीमती कैलाश सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन सामूहिक योगाभ्यास एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संदेश के साथ हुआ। प्रतिभागियों ने योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।



