राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ योगाभ्यास

0
7

टुडे राजस्थान न्यूज़ (अज़ीज़ भुट्टा )

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ योगाभ्यास, छात्रा स्नेहा व्यास ने करवाए योगासन और प्राणायाम

बीकानेर 21 जून । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बीकानेर में रविवार को उत्साहपूर्वक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।


कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि महाविद्यालय की छात्रा स्नेहा व्यास ने योग गुरु की भूमिका निभाते हुए उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया। उन्होंने योग की सही विधियों की जानकारी देते हुए नियमित अभ्यास के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. भगवानाराम विश्नोई ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की कला है। उन्होंने सभी को प्रतिदिन कम से कम आधा घंटा योग करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार होता है।
योग दिवस कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. मल्लिका परवीन ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में योग तनाव मुक्ति, मानसिक शांति और एकाग्रता बढ़ाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने बताया कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्मिकों ने योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। आयोजन के अंत में नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here